Tuesday 19 October 2021

बाली चौकी में भाजपा के विरोध में गरजे पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर

सराज के बालीचौकी में पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने किया कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार प्रसार अभियान शुरू।


AAS 24news

 मंडी /बाली चौकी


सराज विधानसभा क्षेत्र की बालीचौकी पंचायत में बंजार के पूर्व विधायक एवं मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बता दें कि सत्य प्रकाश ठाकुर को कांग्रेस पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए बाली चौकी का जिम्मा दिया गया है जिससे क्षेत्र के लोग उत्साहित नजर आए हैं। इस दौरान गांव के लोगों ने उनका स्वागत फूल मालाओं से किया।

गांव के नुक्कड़ सभाओं में पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार की नाकामियों तथा पेट्रोल डीजल के बढ़ रहे दाम सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी । उन्होंने बताया कि भाजपा किसान विरोधी सरकार है जहां हमेशा ठेकेदारी होती है।

 मीडिया को जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने बताया कि बाली चौकी क्षेत्र में भाजपा सरकार से रुष्ट है जहां जीवन ठाकुर सहित अन्य लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल भी हुए हैं। 

इस प्रचार प्रसार अभियान में कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष टेकचंद ,पूर्व जिला परिषद सदस्य दिले राम पूर्व पंचायत समिति सदस्य जीवन सिंह सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

जंजैहली के पदम सिंह उर्फ सेठी हत्याकांड में दो आरोपियों को 4 दिन का रिमांड

धारा 302 सहित एससी एसटी एक्ट के तहत मामला है दर्ज , दो आरोपी हिरासत में 10 अन्य लोगों से पूछताछ जारी,   डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर के खिलाफ...