Sunday 5 December 2021

गांव में अपनी संस्कृति और खेल को अधिक महत्व देने की आवश्यकता : संगत राम

बुढ़ी दिवाली के समापन समारोह पर खिलाड़ियों और महिला मंडलों को किया सम्मानित।

AAS 24news
मंडी ,लीलाधर चौहान

सराज विधानसभा क्षेत्र की बुढी दिवाली विभिन्न स्थानों पर मनाई जाती है । छतरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत झरेड के बिहणी में इस बार की दिवाली 2 दिन तक धूमधाम से मनाई गई जहां युवक मंडल बिहणी तथा युवक मंडल परींज के सदस्यों द्वारा दूसरे दिन भी खूबसूरत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं छतरी जोन कांग्रेस उपाध्यक्ष संगत राम ने शिरकत की। इस दौरान मुख्य अतिथि तथा अन्य मेहमानों का युवक मंडल सदस्य तथा महिला मंडल की महिलाओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सिराजी संस्कृति के अनुसार मुख्य अतिथि को बाजे गाजे के साथ हर्षोल्लास से मंच तक पहुंचाया गया। मुख्य अतिथि को युवक मंडल के प्रधान द्वारा
शाल टोपी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ पूर्व प्रधान बालकराम,  सोहनलाल ,भगत राम, कांग्रेस से अनुसूचित मोर्चा विभाग का महासचिव सागर सेन, कांग्रेस पार्टी बूथ अध्यक्ष ग्राम पंचायत झरेड मेघ सिंह, बूथ सचिव ग्राम पंचायत झरेड कमल दत्त, सह सचिव ख्याल चंद, सदस्य मस्तराम, सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ संतोष राज ठाकुर,  कांग्रेस कार्यकर्ता सूमा देवी को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने युवक मंडल के सदस्यों को 33 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जिसमें पांच महिला मंडल की महिलाओं को 1100 प्रत्येक महिला मंडल हेतु प्रोत्साहन राशि दी है।
 अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में उनके क्षेत्र तथा गांव के युवाओं ने अपनी संस्कृति संरक्षण में सराहनीय कदम उठाए हैं जिसके लिए वे उन्हें समय-समय पर प्रोत्साहित करते रहेंगे । उन्होंने महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।



इस  अवर पर विभन्न महला मंडल बिशलाधार,बिहणी,पला,बनाली तथा कुशाली की महिलाओं ने खूबसूरत प्रस्तुतियां पेश की।
मुख्य अतिथि के हाथों द्वारा समस्त महिला मंडलों को 26 प्रत्येक महिला मंडल तथा मेडल सहित ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेल जगत के खिलाड़ियों कॉफी सम्मानित किया गया जिसमें चपलांदीधार वॉलीबॉल विजेता टीम को ट्रॉफी और 10,000 नगद राशि प्रदान की गई।
बिशलाधार को द्वितीय स्थान पर ट्रॉफी और 6000 नगद राशि प्रदान की गई।

परंपरा के अनुसार बांढ खींचा गया जिसमें एक लंबा और मोटा रस्सा होता है जिसे दो टीमों द्वारा खींचा जाता है और काफी देर तक या खेल चलता है जिसमें युवा काफी आनंद महसूस करते हैं।

35 वर्ष के बाद रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 

दिवाली के इस अवसर पर 35 वर्ष के बाद रात्रि सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रेडियो  गायक संगत राम ने नाटिया पेश की ।रात्रि कार्यक्रम में सिराज की नाटी का आयोजन हुआ जिसमें अपने हिमाचल की संस्कृति की झलक नजर आई।


No comments:

Post a Comment

जंजैहली के पदम सिंह उर्फ सेठी हत्याकांड में दो आरोपियों को 4 दिन का रिमांड

धारा 302 सहित एससी एसटी एक्ट के तहत मामला है दर्ज , दो आरोपी हिरासत में 10 अन्य लोगों से पूछताछ जारी,   डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर के खिलाफ...