Saturday 4 December 2021

सराज के बिहणी में बुढ़ी दिवाली का आयोजन

 

युवक मंडल तथा महिला मंडल समाज को देते हैं नई दिशा : जगदीश रैडी
AAS 24news सिराज

लीलाधर चौहान

बुढी दिवाली के अवसर पर सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झरेड के बिहणी में युवक मंडल बिहणी तथा युवक मंडल परींज किस्मत सदस्यों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस किसान सैल के उपाध्यक्ष जगदीश रैडी ने शिरकत की। कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि सहित अन्य मेहमानों ने देव सत्यनारायण का माथा टेका । मुख्य अतिथि का महिला मंडल की महिलाओं तथा युवक मंडल  के समस्त सदस्यों द्वारा ढोल नगाड़े की थाप से फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया युवक मंडल के प्रधान द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल टोपी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व में कांग्रेस पार्टी सराज उपाध्यक्ष एवं खेल जगत में हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल टीम के कप्तान हेम सिंह ठाकुर , सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं कॉन्ग्रेस पार्टी छतरी जॉन के उपाध्यक्ष संगत राम, पूर्व सैनिक एवं कांग्रेस मंडल कमेटी सराज महासचिव रामदास ,पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत झरेड बालक राम, युवा कांग्रेस सराज महामंत्री महेंद्र सिंह माही, सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी संतोष ठाकुर, युवक मंडल प्रधान बिहणी सोम ठाकुर, युवक मंडल प्रधान परींज हंसराज मौजूद रहे। इस दौरान युवक मंडल के सदस्य द्वारा समस्त अतिथियों को सम्मानित किया गया। युवक मंडल के सदस्यों द्वारा देवभूमि मिरर के वरिष्ठ पत्रकार लीलाधर चौहान को सत्य पर आधारित खबरें लिखने हेतु शाल टोपी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सभी लोग मुसीबत की घड़ी में संगठित होने का प्रयास करते हैं मगर हमें मुसीबत की घड़ी में संगठित नहीं बल्कि हर घड़ी में एकजुट होने की आवश्यकता है जिससे कि हमारे क्षेत्र व गांव का विकास हो सकता है। उन्होंने बताया कि समाज को आगे ले जाने तथा नई दिशा देने के लिए युवक मंडल तथा महिला मंडल अहम भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि सुविधा के ना होने की वजह से भी युवक मंडल तथा महिला मंडल की महिलाएं अति सुंदर कार्यक्रम पेश करती है जिसके लिए उन्हें सरकार और प्रशासन की तरफ से समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए था मगर ऐसा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने क्षेत्र के विकास के लिए संगठित होकर आगे आने की आवश्यकता है अन्यथा नेता उनकी समस्या को अनदेखा कर देते हैं।  उन्होंने कहा कि हमें अपने क्षेत्र में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार से जंग भी लड़नी पड़ती है ताकि अपने क्षेत्र में अच्छी शिक्षा सुविधाएं , अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं तथा विभिन्न इंस्टिट्यूट मिल सके। उन्होंने कहा कि छतरी क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में सुविधा ना के बराबर है जिसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वहां तुरंत स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप चलाने हेतु पैरामेडिकल स्टाफ भेजने तथा शिक्षा के क्षेत्र में रिक्त पड़े पदों को तुरंत भरने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिहणी में अध्यापकों के पद खाली पड़े हैं, प्राथमिक पाठशाला बिहणी में एक अध्यापक कार्यरत है
मुख्य अतिथि ने अंत में युवक मंडल के इस कार्यक्रम की खूब सराहना की जिसके लिए उन्होंने ₹10000 की राशि प्रदान की तथा महिला मंडल के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए महिला मंडल बिहणी, महिला मंडल बनाली, महिला मंडल पौला तथा महिला मंडल शौधा कुशाली को 4000 हजार 4 महिला मंडलों के लिए प्रोत्साहित राशि दी।
इस दौरान मुख्य अतिथि के समक्ष महिला मंडल की महिलाओं ने अपने सराजी कल्चर को अलग अंदाज में पेश किया । इस दौरान महिला मंडल की महिलाओं ने अपने कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति तथा करोना महामारी पर संदेश दिया।

No comments:

Post a Comment

जंजैहली के पदम सिंह उर्फ सेठी हत्याकांड में दो आरोपियों को 4 दिन का रिमांड

धारा 302 सहित एससी एसटी एक्ट के तहत मामला है दर्ज , दो आरोपी हिरासत में 10 अन्य लोगों से पूछताछ जारी,   डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर के खिलाफ...