Friday 19 March 2021

सीता को आशा कार्यकर्ता यूनियन जिला किन्नौर की कमान,

प्रदेश अध्यक्षा सत्या रांटा की अध्यक्षता में हुई बैठक

AAS 24news किन्नौर
लीलाधर चौहान
आशा वर्कर यूनियन जिला किन्नौर की एक विशेष बैठक का आयोजन आज 10 मार्च 2021 को यूनियन की प्रदेश अध्यक्षा सत्या रांटा की अध्यक्षता संपन्न हुई जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला किन्नौर डॉक्टर सोनम नेगी ने भी मौजूदगी दर्ज की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आशा कार्यकर्ता यूनियन की प्रदेश अध्यक्षा सत्या रांटा द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं उन्होंने कहा कि एकता में बल है इसलिए सभी आशा कार्यकर्ताओं को संगठन में रहकर अपनी आवाज को बुलंद करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं के उत्थान व कल्याण के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा आशा कार्यकर्ता यूनियन जिला किन्नौर की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें अध्यक्षा पद हेतु सीता ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यास मनी , महासचिव कीर्ति ,सचिव शबनम ,उपाध्यक्ष राधा , कोषाध्यक्ष लामो, सह कोषाध्यक्ष चांद, मीडिया सचिव शशिकिरण, सोशल मीडिया सचिव दीया, अचार सचिव चंद्रकिरण, कानूनी सलाहकार पदम बनी को सर्वसम्मति से चयनित किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के लिए प्रदेश सह सचिव पद हेतु सीता प्रचार सचिव संध्या और कोषाध्यक्ष शशिकिरण को चयनित किया गया है।

1 comment:

जंजैहली के पदम सिंह उर्फ सेठी हत्याकांड में दो आरोपियों को 4 दिन का रिमांड

धारा 302 सहित एससी एसटी एक्ट के तहत मामला है दर्ज , दो आरोपी हिरासत में 10 अन्य लोगों से पूछताछ जारी,   डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर के खिलाफ...