Sunday 28 November 2021

सुंदर नगर में अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

महात्मा ज्योतिबा फुले परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें याद किया

AAS 24news सुंदर नगर

विशेष संवाददाता

 अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक संयुक्त मोर्चा की बैठक सुंदर नगर में संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष चमन लाल धीमान की अध्यक्षता संपन्न हुई। इस अवसर पर सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें याद किया गया। बैठक में संयुक्त मोर्चा के संयोजक सिद्धू राम भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन लाल, अखिल भारतीय युवा कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष लीलाधर चौहान, विश्व कर्मी विकास सभा प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह ,मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक प्रकाश चंद बसल, अखिल भारतीय युवा कोली समाज के प्रदेश प्रमुख सलाहकार कमल देव चौहान, युवा कोली समाज के जिला अध्यक्ष राजू चौहान, बाल्मीकि सुधार सभा कालोनी के अध्यक्ष मनोज कुमार, गर्ल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के अध्यक्ष किशन चंद, अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग विशाल सुधार सभा बल्ह इकाई के प्रधान दिनेश प्रेमी, संजय कुमार सुरेहली, दिनेश सागर, संजय संधू,धनी राम, विनोद कुमार, नरेश कुमार ,विशाल नुराल, रंजीत सिंह, खेमचंद ,उत्तम चंद, मनोज कुमार, युवा कोली समाज के जिला सचिव देवेंद्र कुमार, दिनेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।



बैठक में सर्वसम्मति से विधिवत रुप से फैसला लिया गया कि समस्त संगठनों के अध्यक्षों को उपाध्यक्ष के पद पर तथा महासचिव को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।

संयुक्त मोर्चा की मजबूती के लिए सराज विधानसभा क्षेत्र से जिला प्रमुख संगठन सचिव लीलाधर चौहान , संयुक्त सचिव बल्ह विधानसभा क्षेत्र से दिनेश प्रेमी और नाचन से किशन चंद  नियुक्त किया गया है। संगठन के विस्तार के लिए बाकी विशेष पदों को भरने के लिए अध्यक्ष महासचिव और कार्यकारिणी को अधिकृत किया गया है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला मंडी के समस्त खंडो तथा पंचायत स्तर पर कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष चमनलाल धीमान ने कहा कि कोई संगठन अनुसूचित जाति के अधिकारों का हनन करे उन्हें किसी भी हालत सहन नहीं किया जाएगा।

Wednesday 17 November 2021

कार हादसे में दो युवकों की मौत चालक सुरक्षित

कार हादसे में दो युवकों की मौत चालक सुरक्षित


 AAS 24newsमंडी/ जंजैहली
लीलाधर चौहान

जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाटकीधार में कार दुर्घटना होने से दो युवकों मोहनलाल पुत्र शु्क्रू और दुर्गा सिंह पुत्र डयलू की दुखद मृत्यु होने के समाचार प्राप्त हुए हैं जहां चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों मृतक युवक एक ही गांव शावा से संबंध रखते हैं जो रिश्ते में चाचा भतीजा लगते हैं। 


मृतक के परिवार जनों से मिली जानकारी के अनुसार कार में तीन व्यक्ति सवार थे जिसमें चालक सुरक्षित है जिसकी पुष्टि स्थानीय पंचायत भाटकीधार की प्रधान लीला देवी ने की है। इस घटना के संबंध में स्थानीय प्रधान सहित गांव के लोग सहायता कार्य में जुटे थे।
प्रधान से मिली जानकारी के अनुसार के गाड़ी के आगे आवारा पशु आ गए थे जिन्हें बचाने के चक्कर में गाड़ी सड़क से बाहर निकल गई। वैसे भी सड़क में गड्ढे पड़े हुए थे जहां गाड़ी को कंट्रोल करना बड़ा मुश्किल हो जाता है।



इस घटना संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए हमने पुलिस स्टेशन जंजैहली लैंडलाइन नंबर पर दो बार फोन किया मगर नहीं उठाया।

बता दे सराज विधानसभा क्षेत्र में सड़के तो निकली हैं मगर उनके हाल देखे जाए तो बड़ी खराब या फिर बदहाल है जहां हर मोड़ पर हादसा होने की आशंका रहती है।


Friday 12 November 2021

महिला सशक्तिकरण समय की जरूरत: सूर्य प्रकाश

 महिला सशक्तिकरण समय की जरूरत: सूर्य प्रकाश

AAS 24newsथुनाग

लीलाधर चौहान

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को थुनाग के पंचायत भवन में महिला सशक्तिकरण’ पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एसीजेएम सूर्य प्रकाश, रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता हेमसिंह ठाकुर और कंचन गौतम वत्सी ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे।  एसीजेएम सूर्य प्रकाश ने कहा कि महिला सशक्तिकरण  के बारे में जानने से पहले हमें ये समझ लेना चाहिए कि हम ‘सशक्तिकरण’से क्या समझते है। ‘सशक्तिकरण’ से तात्पर्य किसी व्यक्ति की उस योग्यता से है जिसमें वो अपने जीवन से जुड़े सभी निर्णय स्वयं ले सके।

‘महिला सशक्तिकरण’ हम उसी क्षमता की बात कर रहे हैं, जहाँ महिलाएँ परिवार और समाज के सभी बंधनों से मुक्त होकर अपने निर्णयों की निर्माता खुद हो। उन्होंने बताया कि राष्ट्र के विकास में महिलाओं का महत्त्व और अधिकार के बारे में समाज में जागरुकता लाने के लिये मातृ दिवस, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आदि जैसे कई सारे कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं। महिलाओं को कई क्षेत्र में विकास की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। इक्कीसवीं सदी नारी जीवन में सुखद सम्भावनाओं की सदी है। महिलाएँ अब हर क्षेत्र में आगे आने लगी हैं। आज की नारी अब जाग्रत और सक्रीय हो चुकी है। किसी ने बहुत अच्छी बात कही है “नारी जब अपने ऊपर थोपी हुई बेड़ियों एवं कड़ियों को तोड़ने लगेगी, तो विश्व की कोई शक्ति उसे नहीं रोक पाएगी।” वर्तमान में नारी ने रुढ़िवादी बेड़ियों को तोड़ना शुरू कर दिया है। यह एक सुखद संकेत है। लोगों की सोच बदल रही है, फिर भी इस दिशा में और भी प्रयास करने की आवश्यकता है।

अधिवक्ता हेमसिंह ठाकुर ने कहा कि आज के आधुनिक समय में महिला सशक्तिकरण एक विशेष चर्चा का विषय है। हमारे आदि– ग्रंथों में नारी के महत्त्व को मानते हुए यहाँ तक बताया गया है कि "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:" अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते है।

लेकिन विडम्बना तो देखिए नारी में इतनी शक्ति होने के बावजूद भी उसके सशक्तिकरण की अत्यंत आवश्यकता महसूस हो रही है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का अर्थ उनके आर्थिक फैसलों, आय, संपत्ति और दूसरे वस्तुओं की उपलब्धता से है, इन सुविधाओं को पाकर ही वह अपने सामाजिक स्तर को ऊँचा कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि स्त्री को सृजन की शक्ति माना जाता है अर्थात स्त्री से ही मानव जाति का अस्तित्व माना गया है। इस सृजन की शक्ति को विकसित-परिष्कृति कर उसे सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय, विचार, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, अवसर की समानता का सु-अवसर प्रदान करना ही नारी सशक्तिकरण का आशय है।

दूसरे शब्दों में – महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। ताकि उन्हें रोजगार, शिक्षा, आर्थिक तरक्की के बराबरी के मौके मिल सके, जिससे वह सामाजिक स्वतंत्रता और तरक्की प्राप्त कर सके। यह वह तरीका है, जिसके द्वारा महिलाएँ भी पुरुषों की तरह अपनी हर आकंक्षाओं को पूरा कर सके।

अधिवक्ता कंचन गौतम वत्सी ने बताया कि भारत में, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले समाज में उनके अधिकारों और मूल्यों को मारने वाली उन सभी राक्षसी सोच को मारना जरुरी है, जैसे – दहेज प्रथा, अशिक्षा, यौन हिंसा, असमानता, भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा, वैश्यावृति, मानव तस्करी और ऐसे ही दूसरे विषय।

अपने देश में उच्च स्तर की लैंगिक असमानता है। जहाँ महिलाएँ अपने परिवार के साथ ही बाहरी समाज के भी बुरे बर्ताव से पीड़ित है। भारत में अनपढ़ो की संख्या में महिलाएँ सबसे अव्वल है।

उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण का असली अर्थ तब समझ में आयेगा जब भारत में उन्हें अच्छी शिक्षा दी जाएगी और उन्हें इस काबिल बनाया जाएगा कि वो हर क्षेत्र में स्वतंत्र होकर फैसले कर सकें।

आसान शब्दों में महिला सशक्तिकरण को इस प्रकार परिभाषित किया जा सकता है कि इससे महिलाओं में उस शक्ति का प्रवाह होता है, जिससे वो अपने जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ले सकती हैं और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती हैं। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना ही महिला सशक्तिकरण है।

शिविर में विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों और आंगनबाड़ी वर्कर्स ने भाग लिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत थुनाग के प्रधान धनेश्वर सिंह, अधिवक्ता ललित ठाकुर, कुलदीप ठाकुर और अधिवक्ता मुरारी लाल भी मौजूद रहे।

Wednesday 10 November 2021

सेवानिवृत्त वन परीक्षेत्र अधिकारी संगत राम ने एकता ग्रुप 21000 की प्रोत्साहन राशि की भेंट

सेवानिवृत्त वन परीक्षेत्र अधिकारी संगत राम ने एकता ग्रुप 21000 की प्रोत्साहन राशि की भेंट

AAS 24news छतरी /मंडी

लीलाधर चौहान

ग्राम पंचायत बिशलाधार के गांव वांशा में दीपक मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन एकता ग्रुप के सौजन्य से करवाया गया इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त वन परीक्षेत्र अधिकारी संगत राम बतौर मुख्य अतिथि रहे। बता दें कि संगत राम कांग्रेस कमेटी छतरी जोन के उपाध्यक्ष भी है। इस दौरान एकता क्लब के प्रधान संजय चौहान तथा उनकी पूरी टीम ने मुख्य अतिथि का और टोपी पहना कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने टीम का आभार व्यक्त करते हुए एकता ग्रुप के लिए ₹21000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।



इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मिस्टर दीपक एक नौजवान साथी जिसे हमने खोया है , आज हमारे बीच नहीं है मगर उस नौजवान को याद रखने के लिए हर वर्ष या फिर समय समय पर याद रखने के लिए ऐसे आयोजन करते रहेंगे, यही हमारी उस नौजवान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने इस नौजवान के माता-पिता को भी याद किया तथा उन्हें भी दुख सहन करने की शक्ति देने की परमात्मा से दुआ की।



जंजैहली के पदम सिंह उर्फ सेठी हत्याकांड में दो आरोपियों को 4 दिन का रिमांड

धारा 302 सहित एससी एसटी एक्ट के तहत मामला है दर्ज , दो आरोपी हिरासत में 10 अन्य लोगों से पूछताछ जारी,   डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर के खिलाफ...